HMV कॉलेज में पराक्रम दिवस का आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए बहुत श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया। ए.एन.ओ. सोनिया महिंदरू और सी.टी.ओ. पूर्णिमा शर्मा के नेतृत्व में एन.सी.सी. आर्मी और एयर विंग के कैडेट्स ने नेताजी के अदम्य साहस और नेतृत्व के प्रति सम्मान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में उन्हें औपचारिक सलामी दी।

वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. खोसला ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नेताजी द्वारा दिखाए गए साहस, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों से प्रेरित होकर अपने अंदर देशभक्ति की गहरी भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, एक विकसित भारत की ओर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मंच का संचालन हेड गर्ल गुरलीन और असिस्टैंट हैड गर्ल पाहुल जब्बल ने किया।

इस अवसर पर कैडेट शरणजीत कौर (आर्मी विंग) ने नेता जी के विचारों पर आधारित भाषण दिया, जबकि कैडेट श्रुति चौधरी (एयर विंग) और स्टूडेंट काउंसिल की मुस्कान ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए कविताएं पढ़ीं। संगीत विभाग ने डॉ. प्रेम सागर और डॉ. गुंजन के नेतृत्व में एक भावपूर्ण गोत प्रस्तुत किया। कैडेट्स ने पराक्रम दिवस के महत्व को उजागर करने वाले पोस्टर प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स, स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों, फैकल्टी, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related posts

PCMSD कॉलेज ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, आई चैकअप कैंप का आयोजन

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन में यादों, भावनाओं और मुस्कानों से सजा हस्ता-ला-विस्ता विदायगी समारोह

इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्रीय गौरव, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार