HMV कॉलेज में यूनियन बजट 2026 पर सेमिनार का आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के सक्षम मार्गदर्शन में यूनियन बजट 2026 विश्लेषणात्मक अंतदृष्टि विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यूनियन बजट 2026 की समझ को गहन बनाना तथा भारतीय अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग पर इसके प्रभावों पर प्रकाश डालना था।

इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सीए अश्विनी कुमार रंदेचा, प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट, तथा सीए गुरलीन सिंह साहनी उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सेमिनार सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की अंतर को दूर करते हैं तथा विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार भविष्य के पेशेवर बनने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कॉमर्स विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रासंगिक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक गतिविधि के आयोजन हेतु बधाई दी। विभागाध्यक्ष मीनू कोहली ने अपने स्वागत भाषण में वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए यूनियन बजट की समझ के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस सेमिनार में सीए गुरलीन सिंह साहनी ने बजट के आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीएसटी पंजीकरण सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बजट का मुख्य फोकस अनुपालन को सरल बनाना, तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देना, आम जनता को बिना किसी उत्पीड़न के राहत प्रदान करना तथा प्रणाली की कमियों को दूर कर उसे अधिक सरल बनाना है।

उन्होंने बजट में प्रस्तुत ‘कॉरपोरेट मित्र’ की अवधारणा एवं विद्यार्थियों के लिए इसके लाभों पर भी प्रकाश डाला। सीए अश्विनी कुमार रंदेवा ने यूनियन बजट की आवश्यकता, सरकार की आय एवं व्यय के विभिन्न स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की, जो बजट निर्माण का आधारित होते हैं। उन्होंने शेयर बाजार में गिरावट एवं रुपये के मूल्य में कमी के कारणों पर भी प्रकाश डाला तथा आय तथा व्यय के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया।

कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खत्रा ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आर्थिक घटनाक्रमों से परिचित रहने के लिए प्रेरित किया तथा आज के गतिशील विश्व में वित्तीय साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया।

मंच संचालन का दायित्व शेफालो कश्यप ने कुशलतापूर्वक निभाया। संगोष्ठी का समापन एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत जानकारीपूर्ण एवं रोचक बना दिया। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग से श्रीमती बोनू गुप्ता, मीनू कुंद्रा, डॉ. काजल पुरी, सविता महेंदू, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता तथा डॉ. जसप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं

Related posts

HMV कॉलेज के NSS यूनिट और रेड रिबन क्लब की ओर से मनाया गया World AIDS Day

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने 69वें जिला खेल टूर्नामेंट 2025-2026 में किया शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेज ने डिजिटल लाइब्रेरी संसाधनों पर एक जानकारीपूर्ण सत्र का किया आयोजन