एच.एम.वी. ने मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थी परिषद की ओर से प्राचार्या प्रो.डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने नेतृत्व में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। संगीत गायन विभाग की छात्राओं ने विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर के दिशा-निर्देशन में सरस्वती वंदना का गान किया। डॉ. सागर ने कहा कि बसन्त खुशी व खुशहाली का प्रतीक है। डॉ. प्रेम सागर, डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. गगनदीप, प्रद्युमन ने इस अवसर पर भजन व गीत गाए। अध्यापको व विद्यार्थियों ने पीले कपड़े पहने थे व उन्होंने मां सरस्वती को फूल भेंट किये।

इस अवसर पर मंच का संचालन डॉ. ज्योति गोगिया ने किया। कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. आशमीन ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों व छात्राओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

Related posts

DAV कॉलेज के 90वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल ने 160 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व

HMV में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन