HMV के कैडेट्स ने आर्मी एविएशन यूनिट का किया दौरा

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आर्मी विंग के कैडेट्स ने 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी जालंधर के तत्वावधान में आर्मी एविएशन यूनिट का दौरा किया। कैडेट्स के लिए यह काफी ज्ञानवर्धक अनुभव था। एविएशन यूनिट ने उन्हें यूटिलिटी हैलीकाप्टर चीता व चेतक दिखाए। दोनों हैलीकाप्टर हाई आल्टीट्यूड पर कार्य करने में माहिर है तथा कारगिल युद्ध में उनकी भूमिका काफी अहम थी।

वहीं इस दौरान कैडेट्स को दोनों हैलीकाप्टरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कैडेट्स ने उनकी उड़ान का अनुभव भी किया। एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंदू ने बताया कि उड़ान के समय कैडेट्स काफी उत्साहित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कमांडिंग आफिसर कर्नल एम.एस. सचदेव का इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

APEEJAY कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में डॉ. सुनीत कौर और डॉ. अनुपम सूद को भावभीनी विदाई

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में “बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स – ग्रेजुएशन सेरेमनी” का आयोजन

HMV की छात्रा आरती ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा, कॉलेज में खुशी की लहर