
उन्नत भारत अभियान द्वारा एच.एम.वी. सम्मानित
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (एजुकेशन न्यूज़ ,जालंधर ): HMV by Unnat Bharat Abhiyan. Honored : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर को उसके द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के तहत उन्नत भारत अभियान द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्नत भारत अभियान के रीजनल कोआर्डिनेटिंग संस्थान निटर, चंडीगढ़ द्वारा दिया गया। वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष मिलेट्स घोषित किया गया है। इसी के अन्तर्गत एच.एम.वी. की छात्राओं ने मिलेट्स पर आधारित ऑनलाइन क्विज में भाग लिया जिसका उद्देश्य युवाओं को मिलेट्स की महत्ता पर जागरूक करना था। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्नत भारत टीम एच.एम.वी. की इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, सदस्य डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती उर्वशी, श्री सुशील कुमार, श्रीमती शैफाली कश्यप तथा श्रीमती अल्का शर्मा भी उपस्थित थे। डीएवी प्रबन्धकारी समिति के उप प्रधान तथा लोकल कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद ने भी एच.एम.वी. को बधाई दी तथा भविष्य में भी नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी।