Breaking: चौथी बार SGPC के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जागीर कौर को मिले 33 वोट

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान पद के चुनाव हुए। जिसके नतीजों के अनुसार एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी SGPC के नए प्रधान चुने गए हैं। बता दें कि धामी शिरोमणि अकाली दल से उम्मीदवार थे और उन्होंने 107 वोट हासिल कर बीबी जागीर कौर को हराया है। वहीं जागीर कौर को 33 वोट मिले हैं। जिसके बाद अब वह चौथी बार SGPC के प्रधान बने है।

जानकारी के अनुसार शेर सिंह मंड को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके साथ ही 11 एग्जीक्यूटिव सदस्य भी बना दिए गए हैं जिनमें बीबी हरजिंदर कौर, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह खालसा, सरदार सुरजीत सिंह गड़ी, बलदेव सिंह कैमपुर, दलजीत सिंह भिंडर, सुखप्रीत सिंह रोडे, रविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह और परमजीत सिंह रायपुर के नाम शामिल हैं।

दरअसल अकाली दल ने पूर्व प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को मैदान में उतारा है। वहीं उनके विपरीत बागी गुट ने बीबी जागीर कौर पर भरोसा दिखाया था। इसके लिए गोल्डन टेंपल स्थित तेज सिंह समुंद्री हॉल में भी वोटिंग हुई थी।

Related posts

Amritsar: पूर्व अकाली सरपंच पर Firing, पड़ोसी बना हत्यारा

लुधियाना उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भारत भूषण आशु ने दिया इस्तीफा

लुधियाना उपचुनाव विजेता संजीव अरोड़ा ने बतौर विधायक ली शपथ, चंडीगढ़ विधानसभा में मौजूद रही पंजाब की लीडरशिप