पंजाब में बजा ग्राम पंचायती चुनाव का बिगुल, जानें कब होगी वोटिंग

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

पंजाब: पंजाब में ग्राम पंचायती चुनाव को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब में पंचायती चुनाव का आज ऐलान हो गया है। इस बात कि जानकारी राज कमल चौधरी राज्य आयोग कमिशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रैंस कर दी है। बैठक के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायती चुनाव चुनाव का ऐलान किया है।

जानकारी देते हुए राज्य आयोग कमिशन बताया कि पंजाब में त्योहारों व धान की कटाई को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायती चुनाव शैड्यूल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर 2024 को पंचायती चुनाव होंगे, जिसके नोमिनेशन 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगी और 7 अक्तूबर को नोमिनेशन वापस लिया जा सकता है। बता दें नोमिनेशन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का होगा। 15 अक्तूबर को चुनाव होंगे, इस दौरान पोलिंग का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। जिसके बाद चुनावों के नतीजे घोषित होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार ग्राम पंचायत चुनाव बैलेट बाक्स के जरिए ही करवाए जाएंगे, नोटा की तरफ से बैलेट पेपर ऑप्शन रखी गई है। जबकि बैलेट पेपर 2 तरह के होंगे, जिसमें सरपंचो के लिए गुलाबी व पंचो के लिए सफेद पेपर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के सिंबल की लिस्ट जिले के डीसी को भेज दी गई है, सरपंचों व पंचों के लिए अलग-अलग सिंबल बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरपंचो के लिए 38 सिंबल और पंचों के लिए 70 सिंबल होंगे। चुनावों में सरपंचों के लिए 40 हजार व पंचों के लिए 30 हजार खर्चे की लिमिट है। इसके साथ ही नॉमिनेशन के लिए 100 रुपए फीस व एसी/बीसी को 50 रुपए देनी होगी। सर्व सम्मति से सरपंच चुनने वाले गांव में कोड ऑफ कंडक्ट नहीं लगेगा। गौरतलब है कि ग्राम पंचायती चुनाव की सूची अलग होती है, पंजाब में 13,237 ग्राम पंचायतें 19110 पोलिंग बूथ बनेंगे, मतदाता 1 करोड़ 33 लाख 97 हजार 932 हैं।

Related posts

खेती मशीनों पर सब्सिडी मुहैया करवाने के लिए ड्रा द्वारा लाभपात्रियों का हुआ चुनाव

PM नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक

बुजुर्गों व विधवाओं को बड़ी राहत: MLA रमन अरोड़ा ने लाभपात्रियों को बांटे पेंशन मंजूरी पत्र