जगराओं में यूनिवर्सिटी की छत से कूदी छात्रा, अस्पताल में मौत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

लुधियाना: लुधियाना के जगराओं से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं की एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने यूनिवर्सिटी की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में छात्रा की मौत हो गई है। घटना पंजाब के जगराओं शहर के गांव चौकी मान के नजदीक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा चक्क कनिया कलां की रहने वाली है और यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही थी।

बताया जा रहा है कि छात्रा आज अचानक से यूनिवर्सिटी की छत पर गई और वहां से उसने छलांग लगा दी। जिससे बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची और जाँच शुरू कर दी। कहा यह भी जा रहा है कि मृतका काफी समय से डिप्रेशन की शिकार थी और उसका इलाज चल रहा था।

Related posts

भार्गव कैंप महिला मारपीट मामला: एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महिला आयोग ने CP से मांगा जवाब

क्राइम ब्रांच जालंधर ने गिरफ्तार किये 2 ड्रग तस्कर, 1 किलो 400 ग्राम अफीम और लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया कासो ऑपरेशन