
Punjab के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, लगे भ्रष्टाचार के आरोप
चंड़ीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। धर्मसोत को अमलोह से सुबह लगभग 3 बजे गिरफ्तार किया गया। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। विजीलैंस टीम ने धर्मसोत के साथ उनके ओएसडी चमकौर सिंह और खन्ना से कमलजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में साधु सिंह धर्मसोत जंगलात मंत्री थे। हालांकि जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से हटा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेता था।
बताया जा रहा है कि इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। जिसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था। इसी पूछताछ के आधार पर धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। धर्मसोत को अब मोहाली लाया जा रहा है। जहां उनसे आगे की पूछताछ होगी।