अमृतसर में पंचायती चुनावों के चलते 2 पक्षों में हुई Firing, 1 की मौ*त

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से पंचायती चुनावों से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लोपोके थाना क्षेत्र के कमास्के गांव में चुनाव को लेकर 2 पक्षों में बड़ा विवाद हो गया, जिसमें देखते ही देखते गोलियां चलने लग पड़ीं। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार झगडे में शामिल दोनों गुट पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने आए थे। जहाँ दोनों में विवाद हो गया और जिसके चलते बीती रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान कुलदीप कौर के सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि जगरूप सिंह और गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related posts

भार्गव कैंप महिला मारपीट मामला: एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महिला आयोग ने CP से मांगा जवाब

क्राइम ब्रांच जालंधर ने गिरफ्तार किये 2 ड्रग तस्कर, 1 किलो 400 ग्राम अफीम और लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया कासो ऑपरेशन