सांसद रिंकू और MLA शीतल के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले आप वर्कर्स के खिलाफ दर्ज FIR

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम /राजनीती)

जालंधर: लोकसभा चुनाव से पहले बीते कल जालंधर में एक बड़ा राजनितिक भूचाल आया है। आप पार्टी के सांसद सुशिल रिंकू और जालंधर वेस्ट हलके के MLA शीतल अंगुराल दोनों कल आप पार्टी का दामन छोड़ BJP में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद शहर में आप पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिंकू और अंगुराल के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने जालंधर वेस्ट में सरकारी बोर्ड भी तोड़े। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियोग्राफी करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि दोनों नेताओं के आप पार्टी को छोड़ बीजेपी में जाने के खिलाफ कल आप वर्करों ने जमकर भड़ास निकाली और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता गद्दार हैं। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो के जरिए तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में 283,427,3 धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल चुनाव आयोग को भाजपा ने पहले ही प्रदर्शन की बात बताई थी। जिस कारण मौके पर ही चुनाव अधिकारियों ने वीडियोग्राफी करवाई।

इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह भी अपनी टीम के साथ रिंकू और अगुराल के घर के बाहर पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने हमारी पार्टी के साथ धोखेबाजी की। बीते दिन हुई मीटिंग में भी पार्टी ने रिंकू को सत्कार के साथ लड़ने के लिए उत्साहित किया था। मगर पार्टी की उम्मीदों पर रिंकू और अंगुराल खरे नहीं उतरे।

Related posts

PCM SD कॉलेज की छात्राओं ने “30 दिवसीय पर्यावरण चुनौती” को सफलतापूर्वक किया पूरा

HMV ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

KMV ने “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा” विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन