जालंधर में दो गुटों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (क्राइम न्यूज़ ,जालंधर ): Fierce firing between two groups in Jalandhar : पंजाब राज्य के जिला मुख्यालय जालंधर के एक नगर में दो गुटों के बीच कल ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है एवं कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। इस घटनाक्रम में गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी रही एवं घायलों का उपचार जारी है।
जब कस्बे में राजा व गिंदा नाम के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों ने जमकर फायरिंग की, जिसमें चार युवक घायल हो गए। तीन के पैरों में जबकि एक के पेट में गोली लगी है और उसे शाहकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचारों के अनुसार फायरिंग में राजा गुट के मुखिया राजविंदर निवासी बागवाला (शाहकोट) व गिंडा गुट निवासी हरजिंदर को भी गोली लगी है। हरजिंदर के पैर में गोली लगी है । जबकि राजविंदर के जांघ में गोली लगी है। उनके अलावा जैन कॉलोनी शाहकोट निवासी विनोद, फखरूवाल निवासी अर्शदीप सिंह घायल हो गए। विनोद के पेट में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है।