
Jalandhar: ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम
जालंधर/लांबड़ा: पंजाब में जालंधर जिले के देहात थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव लल्लियां कलां में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला को तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले संबंधी महिला के मायके वालों की तरफ से लांबड़ा की पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के एएसआई बलजिन्दर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। मामले की जांच के बाद एएसआई बलजिन्दर सिंह ने कहा कि महिला से उसके ससुराल वालों का विवाद चल रहा है। जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि मौसा के कहने पर महिला के दोनों नाबालिग बेटों को झांसे में लेकर उसके जानवर, सोने के जेवरात और कुछ नकदी लेकर गए थे जिससे वह बहुत परेशान थी। इसी के चलते उक्त महिला ने एसएसपी जालंधर देहाती को भी शिकायत की है। पुलिस मांले की जांच में जुट गई है।