
पंजाब में किसान संगठनों ने बंद करवाई टोल प्लाजा, इस टोल प्लाजा पर हुई झड़प
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Farmer organizations closed toll plaza in Punjab, clash took place at this toll plaza : पंजाब राज्य में किसान संगठनों की ओर से टोल प्लाजा पर प्रदर्शन आराम किए गए हैं एवं किसान संगठनों ने टोल वसूली रुकवा दी है। इसी सिलसिले में जालंधर से टांडा रोड पर स्थित चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। इस टोल प्लाजा को बंद करवाने के लिए किसानों का जत्था पहुंचा था। बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की और से पंजाब के अलग अलग जिलों में टोल प्लाजा को बंद करने का आह्वान किया गया था। टोल कर्मियों एवं किसानों के बीच माहौल गरमा गया एवं पुलिस बीच बचाव के लिए पहुंचे थे। दो पक्षों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई एवं किसानों का प्रदर्शन जारी है।
CATEGORIES पंजाब