सिविल अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही के कारण महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म - News 360 Broadcast
सिविल अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही के कारण महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

सिविल अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही के कारण महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

Listen to this article

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट:(जालंधर) सिविल अस्पताल को हाईटैक बनाने की बातें अक्सर होती रहती हैं। समय समय पर डाक्टर खुद भी विजिट करके हालातों को जानते हैं। लेकिन आये दिन कोई न कोई किस्सा सिविल अस्पताल में सुनने को मिल ही जाता है। जिसमें डाक्टरों की लापरवाही को लोग कोसते हुए नजर आते हैं। रविवार को एक गर्भवती महिला चैकअप करवाने के लिए सिविल अस्पताल में आई । उसे दर्द हो रहा था। फाइल बनाने में समय लग गया।लेकिन इस दौरान किसी भी डाक्टर ने महिला को चैक नहीं किया। महिला को 7वां महीना लगा हुआ था। दर्द ज्यादा होने के कारण महिला ने बच्चे को सिविल अस्पताल से फर्श पर ही जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने महिला को किसी तरह से कपड़े से कवर किया। परिवारिक मैंबरों ने कहा कि उन्होंने डाक्टरों को बताया भी की महिला के दर्द ज्यादा हो रहा है। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)