
तालु और कटे होंठ के कारण बच्चे को आई बोलने में परेशानी, डॉ पुनीत पसरीचा ने दी नई जिंदगी
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट ( जालंधर ) Due to cleft palate and cleft lip, the child had difficulty in speaking, Dr. Puneet Pasricha gave a new life तालु तथा कटे होंठ की समस्या हर आदमी को बोलने में समास्या बन जाती है। लेकिन इसका इलाज है। इसी वारे में हमने जालंधर ( पंजाब) के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर डॉ पुनीत पसरीचा से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में उन्होंने एक चार साल के बच्चे की कटे होंठ की सर्जरी की। जिसको स्कूल में शब्दों के उच्चारण में परेशानी आती थी। डॉ पसरीचा ने हमें उस बच्चे और उसके पिता से भी मिलबाया, जोकि हिमाचल के जिला सोलन के आंजी गावं के रहने वाले थे। जब हमने बच्चे के पिता पवन ठाकुर से से बात की तो उन्होंने हमे बताया कि बच्चा 4 साल का है और वह UKG में पढ़ता है कटे होंठ होने के कारण क्लास में उसे शब्दों का बोलने में परेशानी आती थी। डॉ पसरीचा से सर्जरी करवाने के बाद अब बच्चा ठीक है और अब वह शब्दों को भी सही तरीके से बोल रहा है। हमने उनसे पूछा कि आपको डॉ पसरीचा के वारे में कहाँ से पता चला तो , उन्होंने बताया कि 2 साल पहले बच्चे के तालु की सर्जरी भी डॉ पसरीचा के पास से ही हुई थी। पवन ठाकुर ने बताया कि बच्चे को जन्म से ही तालू और कटे होंठ कि समास्या थी लेकिन अब डॉ पुनीत पसरीचा से सर्जरी करबाने के बाद अब कार्तिक बिल्कुल ठीक है। भारत में तालु और कटे होंठ की समस्या से जूझ रहे कई लोग ऐसी परेशानियों को झेलते हैं और प्लास्टिक सर्जरी ही ऐसे लोगों का जीवन बदल सकती है। आज मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी के बाद ऐसे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते हैं एवं सामान्य जीवन जीने लगते हैं।
क्या होता है जब जन्म कटे होंठ के साथ होता है?
कटे होंठ के साथ पैदा हुए शिशुओं के ऊपरी होंठ में एक गैप या ओपनिंग होती है। यह तब होता है जब गर्भावस्था की शुरुआत में बच्चे के होंठ ठीक से नहीं बनते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कट जाते हैं।
कटे होंठ क्यों होते हैं खराब?
दांतों की समस्याएं कटे होंठ और तालु का मतलब यह हो सकता है कि बच्चे के दांत ठीक से विकसित नहीं हो रहे हैं और उनमें कैविटी का खतरा बढ़ सकता है। यदि कटे तालु की मरम्मत नहीं की जाती है तो बोलने में समस्याएं आती है।
क्या कटे होंठ के निशान को हटाया जा सकता है?
कटे होंठ या तालु के अंतर को मिटाने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। सर्जरी के दौरान, एक प्लास्टिक सर्जन अलग होठों को अपने अनुभव से चीरा लगता है और होंठों को एक साथ जोड़ देता है। जालंधर के कपूरथला चौंक के पास पसरीचा अस्पताल के पसिद्ध सर्जन डॉक्टर पुनीत पसरीचा ने बड़ी संख्या में बच्चों को अपनी प्लास्टिक सर्जरी के अनुभव से नया जीवन दिया।
कटे होंठ कैसे ठीक होते हैं?
कटे होंठ को ठीक करने के लिए सर्जरी सबसे अच्छा तरीका है। लक्ष्य बच्चे के मुंह की छत में खुलने को बंद करना है। डॉक्टर पसरीचा बताते हैं कि मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि इस समस्या का हल प्लास्टिक सर्जरी से हो जाता है।
कटे तालु की सर्जरी कितनी सफल है?
हाल के वर्षों में तालु की सर्जरी में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टर पसरिचा बताते हैं कि यह सर्जरी सफल तकनीक है और इसने कई मरीजों की जिंदगी आसान की है।
डॉ पुनीत पसरीचा ने बताया कि पसरीचा अस्पताल अमेरिका के स्माइल ट्रैन के अंतर्गत पंजिकृत है और जिन लोगों को यह समास्या है और वह लोग आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं है वह हमारे अस्पताल से फ्री में इलाज करबा सकते है।