डॉक्टर पूनम सूरी ने जारी किया प्रोस्पेक्टर्स - News 360 Broadcast
डॉक्टर पूनम सूरी ने जारी किया प्रोस्पेक्टर्स

डॉक्टर पूनम सूरी ने जारी किया प्रोस्पेक्टर्स

Listen to this article

जालंधर: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर का 2022-23 का वार्षिक प्रॉस्पेक्टस नई दिल्ली में डीएवी कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान डॉ पूनम सूरी द्वारा रिलीज किया गया। उनके साथ अजय सूरी, जनरल सेक्रेटरी डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमिटी, जस्टिस प्रीतम पाल उप प्रधान डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमिटी, अजय गोस्वामी सेक्रेटरी डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, डॉ मनोज कुमार प्रिंसिपल डेवियट, श्री संजीव गोयल डिप्टी डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब, प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह, प्रिंसिपल विजय शर्मा व अन्य शामिल थे।

प्रधान डॉ पूनम सूरी ने नई प्रोस्पेक्टर्स की प्रशंसा की और कॉलेज को मुबारकबाद दी। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों की भी सराहना की। प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह ने इस मौके पर विस्तार से कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एडमिशन जोरो पर है। और 10वीं या 12वीं पास विद्यार्थी 25 अक्टूबर तक कॉलेज में दाखिला ले सकता है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)