
राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट ( नेशनल न्यूज़ ): Dense fog engulfs North India including the national capital: राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुजरते दिन के साथ शीतलहर की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। अगले चार दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत के सभी राज्यों में सोमवार को पूरा दिन सर्द हवाओं से निजात मिलने वाली नहीं है एवं नव वर्ष में प्रवेश सर्दी के साथ होगा। मौसम विभाग के राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार सर्द हवाओं के थपेड़े वर्तमान में जनजीवन को प्रभावित करते रहेंगे।
दिल्ली में मौसम बेहद सर्द बना हुआ है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से लोग ठिठुरते रहेे। एनसीआर में धूप तो खिली, लेकिन सिहरन से कोई राहत नहीं मिली। पंजाब के कई इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। प्रदेश में मोगा सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।