
संतोखपुरा में घर से रजाई में लिपटी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
जालंधर (न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट): जालंधर के किशनपुरा इलाके में पढ़ते संतोखपुरा में आज उस समय दहशत फैल गई जब वहाँ पर एक मकान से, रजाई में लिपटी हुई लाश मिली। जानकारी के मुताबिक उक्त घर में महिला अपने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। महिला पिछले 3 सालों से अपने दोस्त विनोद के साथ रह रही थी। महिला की उम्र 33 साल थी और उसका एक 6 साल का बेटा भी है। विनोद का भी एक बच्चा है। जानकारों ने बताया कि महिला का तलाक हो चुका था और वह दोनो शादी करना चाहते थे। लेकिन विनोद का अभी तलाक नही हुआ था। जिस कारण दोनो की शादी नही हो सकती थी।
विनोद का परिवार धोगड़ी में रहता है उसकी पत्नी और बच्चा परिवार के साथ धोगड़ी मे रहता है। मृतिका की बहन ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपनी बहन को फोन कर रही थी लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिसको देखने के लिए वह आज जालंधर संतोखपुरा में उसके घर आई। उसने जानकारी दी कि जब उसने गेट से आवाज दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई और गेट के अंदर से बदबू आ रही थी। फिर उन्होंने मोहल्ले के लोगों को संपर्क किया तो लोगों ने इकट्ठे होकर गेट के ऊपर से छलांग लगाकर अंदर जाकर देखा तो महिला की लाश रजाई में लिपटी हुई थी और लाश बदबू मार रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया की वह पोस्ट मॉर्टम के बाद ही कुछ बता पाएँगें। मृतिका के रिश्तेदारों ने बताया कि उनको विनोद कुमार पर ही कतल का शक है। फिल हाल विनोद कुमार फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।