दुर्गियाना मंदिर सरोवर से मिली युवक की लाश, श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में नहीं - News 360 Broadcast
दुर्गियाना मंदिर सरोवर से मिली युवक की लाश, श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में नहीं

दुर्गियाना मंदिर सरोवर से मिली युवक की लाश, श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में नहीं

Listen to this article

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: 360 मीडिया वेब चैनल की तरफ से जो खबर श्री दरबार साहिब की पवित्र सरोवर में लाश मिलने की चलाई गई थी। वह खबर दरबार साहिब की नहीं थी वह दुर्गियाना मंदिर की थी ,उसमें गलती से श्री दरबार साहिब का पवित्र सरोवर लिखा गया। 360 मीडिया वेब चैनल की ऐसी कोई मंशा नहीं है। जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर खबर के कारण किसी को ठेस पहुंची है तो अपनी तरफ से क्षमा मांगते हैं। खबर को संशोधित करके दोबारा से अपलोड किया जा रहा है।

दो दिन से लापता युवक का शव श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में नहीं बल्कि दुर्गियाना मंदिर के सरोवर में मिला था युवक के बारे में तब पता चला। जब संगत माथा टेकने के लिए दुर्ग्याणा मंदिर जा रही थी। जिसके बाद प्रबंधक कमेटी को इसकी सूचना दी गई। जिन्होंने शव को बाहर निकाला। युवक की जेब से अाधार कार्ड मिला है और कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान करण कुमार निवासी गंडा गली के रुप में हुई है। दुर्ग्याणा मंदिर चौकी इंचार्ज अश्विनी कुमार ने जानकारी दी कि सुबह दुर्ग्याणा कमेटी की तरफ से चौकी में शव मिलने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद शव को सरोवर से बाहर निकाला गया। शव की जेब में एक लिफाफा था, जिसमें आधार कार्ड की कॉपी थी। जिससे ही युवक की पहचान हो सकी है। परिवार वालों ने बताया कि बेटा दो दिन से लापता था और उसको पूरे शहर व आसपास के जिलों में भी ढूंढा गया। लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को पुलिस का फोन आया तो पता चला कि बेटे की मौत हो गई। युवक के पिता ने बताया कि बेटा किसी कारणवश परेशान रहता था और कुछ दिन से अकेला रह रहा था। पुलिस ने IPC  174 के तहत कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)