DAV कॉलेज की छात्रा ने यूनिवर्सिटी मेरिट सूची में हासिल किया दूसरा स्थान

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के डीएवी कॉलेज की छात्रा धन्वी शारदा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा आयोजित बी.कॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने डीएवी कॉलेज जालंधर को गौरवान्वित करने के लिए धन्वी को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने धन्वी के प्रयासों की सराहना की और उनके भविष्य में सफलता प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वहीं उन्होंने वाणिज्य विभाग के संकाय सदस्यों के समर्पण की भी सराहना की। विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कपूर एवं उप प्राचार्य डॉ. एस.के. तुली ने भी धान्वी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो कपूर ने वाणिज्य विभाग की इस उपलब्धि का श्रेय पूरे विभाग को दिया।

Related posts

DAV कॉलेज के जीवविज्ञान विभाग द्वारा मनाया गया International Biodiversity Day

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने चलाया तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान

HMV में सीए फाउंडेशन कोचिंग कक्षाएं 31 मई से हुई आरंभ