संस्कृति KMV स्कूल ने हवन समारोह के साथ की ‘शैक्षिक सत्र 2025-26’ की शुरुआत

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: शहर के संस्कृति केएमवी स्कूल ने एक समृद्ध वर्ष के लिए हवन द्वारा आशा और प्रार्थनाओं के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 का स्वागत किया। पूरे स्कूल समुदाय ने वैदिक मंत्रों के लयबद्ध जप और पवित्र अग्नि की दिव्य आभा के साथ सफलता के लिए आशीर्वाद का आह्वान किया।
यह हवन सम्मानित आर्य शिक्षा मंडल प्रधान चंद्रमोहन, नीरजा चंद्र मोहन, मित्तल की उपस्थिति में संपन्न किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने माता-पिता का सम्मान करने को महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करना और सफलता की नींव के रूप में ज्ञान अर्जित करने पर बल दिया।

उन्होंने छात्रों को दूरदर्शी मानसिकता एवं नवीनतम ज्ञान के जिज्ञासु बने रहने, विज्ञान में प्रगति, विशेष रूप से एआई जैसे परिवर्तनकारी क्षेत्रों में जिज्ञासु प्रवृत्ति बनाए रखना के लिए कहा। विद्यालय प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने आए सम्मानित अतिथियों आर्य शिक्षा मंडल प्रधान चंद्रमोहन, नीरजा चंद्रमोहन एवं मित्तल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की कार्य प्रणाली के प्रति स्थिर प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए समग्र शिक्षा- जो बुद्धि का पोषण, नैतिक शक्ति का निर्माण और सर्व कल्याण एवं करुणा का विस्तार करने में सक्षम होने के लिए आश्वस्त करते हुए सभी को नव शैक्षिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related posts

HMV में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स और फ्यूचर टेक्नोलॉजीज पर प्रेरक कार्यशाला

HMV में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

HMV में Swami Shraddhanand की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई