
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने गुजरात चुनाव में भाजपा पर दी ये प्रतिक्रिया
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट : (गुजरात ) Congress President Kharge gave this reaction on BJP in Gujarat elections गुजरात चुनाव में अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस के विरुद्ध गलत प्रचार किया जा रहा है।
खरगे ने अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता गुजरात में वार्ड दर वार्ड घूम रहे हैं। 27 सालों के शासन के बावजूद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा नेता भड़काऊ भाषण देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसके पीछे उनका डर है।
खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को राज्य में बदलाव लाना था, लेकिन उन्होंने 6 साल में तीन मुख्यमंत्री ही बदल दिए। इसका मतलब है कि भाजपा सरकार ने राज्य में कोई काम नहीं किया है।