
कांग्रेस के विधायक ने गुजरात चुनाव में छेड़ दिया नया राग
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (नेशनल न्यूज़ ): Congress MLA strikes a new chord in Gujarat elections : गुजरात चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में ऐसी लहर की बात हो रही है जो कि मौन है। गुजरात में सभी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं इस बीच कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी का मानना है कि भाजपा शासित गुजरात में ‘साइलेंट वेव’ है। राज्य की भाजपा सरकार में बदलाव देखने को मिल सकता है। गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव देश को एक नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुल 182 विधानसभा सीटों में से 120 पर जीत हासिल करेगी। साथ ही कहा कि यह चुनाव निरंकुशता, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ है।मेवाणी (41), जो इस बार कांग्रेस के टिकट पर वडगाम से दूसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए यह सीट आरक्षित है। वडगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मेवाणी चुनाव प्रचार के दौरान एक दिन में लगभग 10 गांवों को कवर कर रहे हैं। वह 2017 में कांग्रेस के समर्थन से इसी सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। गुजरात में कांग्रेस की ओर से भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध जीत प्राप्त करने के लिए पूरी जोर आजमाइश की जा रही है इस वातावरण में कांग्रेस के विधायक ने अपनी पार्टी के पक्ष में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में एक साइलेंट क्रांति है। एक मौन लहर ने राज्य को जकड़ लिया है। लोगों ने अपना मन बना लिया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अब बहुत हो गया। साथ ही कहा कि गुजरात चुनाव देश को नई दिशा देगा।