कांग्रेस पार्षद अवैध माइनिंग के चलते गिरफ्तार - News 360 Broadcast
कांग्रेस पार्षद अवैध माइनिंग के चलते गिरफ्तार

कांग्रेस पार्षद अवैध माइनिंग के चलते गिरफ्तार

Listen to this article

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट :(पठानकोट) अवैध माइनिंग के चलते पठानकोट पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद अमित शर्मा को पठानकोट के सुजानपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है अमित शर्मा सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी का करीबी बताया जा रहा है। बता दें कि पुलिस कई दिनों से अमित शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी अमित शर्मा मित्तू पर पहले भी अवैध माइनिंग को लेकर पर्चे दर्ज हैं। अवैध माइनिंग में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी पार्षद को अदालत में पेश करके अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)