
राष्ट्रीय मौसम केंद्र की ओर से शीतलहर की चेतावनी
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (नेशनल न्यूज़ ): Cold wave warning from National Meteorological Center : राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में पारा भी लुढ़क सकता है। आपको बताते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।मौसम विभाग को अनुसार दिल्लीवालों को अभी और ठंड झेलनी पड़ेगी, हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप से थोड़ा आराम मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
यूपी के कुछ जिलों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है।
CATEGORIES देश