पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/हरियाणा ) Cold wave continues in Punjab and Haryana पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। पंजाब में कई जगहों पर और हरियाणा में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा देखा गया। कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बनी हुई है। पंजाब और हरियाणा के अलग-थलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई। राष्ट्रीय मौसम केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा एवं हिमालई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 02.5 डिग्री देखा गया। गुरदासपुर जिला मुख्यालय के अंतर्गत यह तापमान रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 03.8 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा क्षेत्र में देखा गया।