
पंजाब एवं हरियाणा में शीत लहर तथा कोहरा जारी
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Cold wave and fog continue in Punjab and Haryana : पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग जगहों पर रही। पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर का प्रकोप देखा गया और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई।
पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 01.2 डिग्री देखा गया जो कि बठिंडा हवाई अड्डे पर था।हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा हवाई अड्डे पर 03.0 डिग्री सेल्सियस देखा गया।
CATEGORIES पंजाब