
वाल्मीकि गेट में 2 गुटों में झड़प, पुलिस ने शांत करवाया मामला, सिविल अस्पताल में किया जमकर हंगामा
NEWS360BROADCAST
जालंधर:Clash between two groups in Valmiki Gate, police pacified the matter, created ruckus in Civil Hospital:जालंधर के वाल्मीकि गेट में कल रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक गुट ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई और मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद वाल्मीकि गेट पर खेल रहे बच्चों को जातिसूचक शब्द के कारण शुरू हुआ था। जो बाद में धीरे-धीरे गाली गलौज से होता हुआ मारपीट पर जा पहुंचा। इस झगड़े में कुछ लोगों को खूब चोटें भी आई हैं। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और इन लोगों को काबू किया। पुलिस को आता देख कुछ लोग मौका देख भाग निकले।
फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें गोलियां चलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं वाल्मीकि गेट के पास झगड़े के बाद दोनों गुट सिविल अस्पताल में इलाज करवाने और मेडिकल बनाने गए वहां आपस में उलझ गए। सिविल में भी दोनों गुटों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जहाँ पुलिस ने माहौल खराब होता देख इन पर हल्के बल का प्रयोग कर इन्हें अलग-अलग करने की कोशिश की और वहां से खदेड़ दिया।