KMV कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने टैलेंट फ़ेस्टा 2022 का किया सफल आयोजन - News 360 Broadcast
KMV कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने टैलेंट फ़ेस्टा 2022 का किया सफल आयोजन

KMV कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने टैलेंट फ़ेस्टा 2022 का किया सफल आयोजन

Listen to this article

NEWS360BROADCAST

  • रुपिंदर के सिर सजा मिस फरेशर का ताज

KMV कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर ने 10+1 (आर्ट्स,कामर्स,मेडिकल और नोन-मेडिकल) की छात्राओं के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता टैलेंट फ़ेस्टा 2022 का आयोजन किया। इन प्रतिभा उत्सवों में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए, छात्रों ने सोलो नृत्य,सोलो गीत, रंगोली, कविता, स्टिल लाइफ़, मॉडलिंग, सुडोको आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभा सूज भुज के साथ- साथ उन्हें एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है ताकि छात्रों में आत्मविश्वास और टीम में रहकर काम करने की भावना का निर्माण हो। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में मॉडलिंग में रूपिंदर (मेडिकल) को मिस फ्रेशर के रूप में चुना गया और फ़र्स्ट रनरअप ईशवप्रीत (आर्ट्स) और सेकंड रनरअप गुरकिरण (कामर्स)बनी। इसके अलावा शारदा (मेडिकल) और रितिका (आर्ट्स) को मिस एलिगेंट का खिताब दिया गया। मिस ब्यूटीफुल अटायर क्रिस्टल (आर्ट्स)को चुना गया।

सोलो डान्स में राधिका (नॉन-मेडिकल)पहले स्थान पर रही हरलीन (कामर्स) दूसरे स्थान और चेतना (मेडिकल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।सोलो गीत प्रतियोगिता में रूहानी (कामर्स) और सुखमन (कामर्स) ने पहला, महकदीप (आर्ट्स) ने दूसरा और हर्षप्रीत (आर्ट्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में सारदा, भानु व सुचित्रा (मेडिकल) के विद्यार्थियों ने प्रथम, जनत, वंशिका व सिमरन (नॉन-मेडिकल) ने दूसरा एवं शांबवि साक्षी व अंजली (कॉमर्स) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। काव्य प्रतियोगिता में सरगी (आर्ट्स) ने प्रथम, कोमलप्रीत कौर (आर्ट्स) ने दूसरा तथा हाररूप (आर्ट्स) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्टिल लाइफ प्रतियोगिता में कवनमीत (आर्ट्स) ने पहला, भूमि (आर्ट्स) ने दूसरा और कृतिका एवं हरनूर (आर्ट्स ) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तनवीर कौर (कॉमर्स) ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। खुशरीत कौर (कॉमर्स) दूसरे, हरमनप्रीत कौर और रमनदीप कौर (मेडिकल) ने तीसरा स्थान हासिल किया। सुडोकू में कन्नन (नॉन-मेडिकल) ने पहला, वंशिका (नॉन-मेडिकल) ने दूसरा और लवनीश (नॉन- मेडिकल) ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में नाटी की टीम ने पहला, जसलीन, अंशु व आशिमा ने दूसरा और हरप्रीत कौर, कनिका व तनीशन व ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोरियोग्राफी प्रतियोगिता के परिणामों में 10+2 कॉमर्स की छात्राओं ने प्रथम और 10+1 कॉमर्स की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डेक्लमेशन प्रतियोगिता में सरगी व सिमरन ने प्रथम, वंशिका ने दूसरा व हमजोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैडम प्रिन्सिपल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीमती वीना दीपक (कोआरडीनेटर, केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) और सभी पराधियापको द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)