चंडीगढ़ नगर निगम मेयर के चुनाव आज रद्द, AAP-कांग्रेस पार्षदों का हंगामा

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (चंडीगढ़/राजनीती)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव आज यानी वीरवार को होने थे जिसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेयर चुनाव को रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के बीमार के कारण चुनाव को टाल दिया गया है। इसके बाद आप और कांग्रेस नेताओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस का कहना है कि वह अदालत का रुख करेंगे।

बताते चले की राजनीती के इतिहास में पहली बार चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप व कांग्रेस के गठबंधन और भाजपा का कड़ा मुकाबला होना था। चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में पूर्णतोर पर तैयारियां भी मुकम्मल कर दी गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी।

Related posts

PM मोदी ने प्रसिद्ध पार्श्व SINGER पी. जयचंद्रन के निधन पर जताया शोक, X पर पोस्ट किया संदेश

चंडीगढ़ कूच पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, MP अमृतपाल के माता-पिता को किया नजरबंद

HMV में एनएसएस कैंप का छठा दिन