CABINET मंत्री बलकार सिंह ने सेक्रेड हार्ट अस्पताल में फ्री मैडीकल कैंप का किया उद्घाटन

कहा- AAP सरकार सेहतमंद पंजाब के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट: (जालंधर/स्वास्थ्य)

जालंधर के सेक्रेड हार्ट अस्पताल में निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज बुधवार को मुफ्त मैडीकल कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्वास्थ्य हैल्थ केयर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 664 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं और इन केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए मिशन सेहतमंद पंजाब भी शुरू किया गया है। जिस पर सरकार 550 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

निकाय मंत्री ने कहा कि बढ़िया इलाज सुनिश्चित करने के लिए सिविल अस्पतालों को निजी अस्पतालों के बराबर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर सरकार सबसे अधिक ध्यान दे रही है और इसको बढ़िया बनाने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है।

इस दौरान मंत्री बलकार सिंह ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि क्रिसमस का त्योहार शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाता है। उन्होंने कामना की कि प्रभु यीशु मसीह राज्य के लोगों को खुशी और सफलता का आशीर्वाद दें। वहीं उन्होंने सेक्रेड हार्ट अस्पताल प्रबंधन की मैडीकल कैंप लगाने के लिए प्रशंसा भी की।

Related posts

PCM SD कॉलेज की छात्राओं ने “30 दिवसीय पर्यावरण चुनौती” को सफलतापूर्वक किया पूरा

HMV ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

KMV ने “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा” विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन