प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा के धरने आज
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर न्यूज़ ): BJP’s dharna on the issue of deteriorating law and order in the state today : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के विभिन्न मंडलों द्वारा 16 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 11:30 बजे पंजाब सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा की ओर से विभिन्न मंडलों के धरना प्रदर्शन विभिन्न चौराहों में किए जाएंगे। भाजपा की ओर से इनके स्थान की सूची जारी की गई है।
मंडल 1, सामने प्रकाश आइसक्रीम,गोपाल नगर।
मंडल 2, टांडा चौक नजदीक माई हीरा गेट।
मंडल 3, लंबा पिंड चौक।
मंडल 4 ढिलवा चौक ,रामा मंडी ।
मंडल 5, मेन मार्केट,भारत नगर चौक।
मंडल 6, नजदीक दुमुरिया पुल
मंडल 7, ज्योति चौक
मंडल 8, बाबू जगजीवन राम चौक
मंडल 9, डीसी पेट्रोल पंप, 120 फुटी रोड।
मंडल 10, चुंगी, घास मंडी चौक।
मंडल 11, माता रानी चौक, मॉडल हाउस।
मंडल 12, गढ़ा, बस स्टैंड चौंक।
मंडल 13, राय रेस्टोरेंट्स ,दीप नगर जालंधर कैंट।
मंडल 14, सुदामा वीहार चौक नजदीक कुकी ढाबा।