
भाजपा हाईकमान ने जताया विश्वास सुशील शर्मा बने जालंधर ( शहर ) के अध्यक्ष
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट ( जालंधर न्यूज़ ) : BJP high command expressed confidence Sushil Sharma became the president of Jalandhar (City): भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने भाजपा जालंधर ( शहर ) के अध्यक्ष सुशील शर्मा पर अपना भरोसा कायम रखते हुए उन्हें दूसरी बार जिले की कमान सौंपी है सुशील शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसको दिन रात मेहनत करके पार्टी की कसौटी पर खरे उतरेंगे और प्रदेश द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसे वह पूरे तन मन धन से दिन-रात एक करके निभाएंगे सुशील शर्मा ने कहा कि जालंधर नगर निगम और लोकसभा के चुनाव नजदीक हैं इन सब की तैयारियों को मुख्य रखते हुए जिले में मजबूत संगठन की नियुक्ति कर भाजपा को जालंधर ( शहर ) की चारों विधानसभाओं में और मजबूत करेंगे और संगठनात्मक तरीके से जिले में शक्ति केंद्र बूथ स्तर व वार्ड स्तर तक संगठनात्मक नियुक्तियां करके पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे इस मौके पर उनको बधाई देते हुए जिला महामंत्री, भगवंत जिला सचिव मनीष विज मीडिया सचिव,अमित भाटिया,कुणाल गोस्वामी,बृजेश शर्मा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।