
बीजेपी ने गुजरात में रचा नया कीर्तिमान: अश्वनी शर्मा
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (चंडीगढ़ न्यूज़ ): BJP has created a new record in Gujarat: Ashwani Sharma : गुजरात विधानसभा चुनाव में वहां की जनता द्वारा भाजपा के 27 वर्षों के सुशासन तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के देश के हित्त में लिए ठोस व निर्णायक निर्णयों एवं जन-कल्याणकारी नीतियों पर फिर से निर्णायक भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को 155 से अधिक सीटों पर बहुमत देकर विजयी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने गुजरात की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। अश्वनी शर्मा ने जारी अपने ब्यान में कहा कि भाजपा को मिले प्रचंड बहुतमत से एक बार फिर से यह स्पष्ट है हो गया है कि जनता विश्व-विख्यात तथा देश के सर्वाधिक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी पर अटूट विश्वास करती है और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत को विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के देखे सपने को सच करने के लिए उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलने के लिए तैयार है और देश की व अपनी उन्नति चाहती है। भाजपा ने गुजरात में लगातार सातवीं बार जनता के समर्थन से विजय पताका लहराई है। गुजरात की जनता ने पीएम मोदी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है और उन्होंने विकास के नाम पर वोट दिया है। गुजरात में बीजेपी ने सभी मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में जो विकास किया है, जनता ने उस पर फिर एक बार मोहर लगाई है।