2024 के चुनाव से पहले भाजपा ने बदली संगठनात्मक रणनीति, जानिए
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): BJP changed organizational strategy before 2024 elections, know : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश में पार्टी के कार्यों को और सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश स्तर तथा जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्तियां कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब को पाँच ज़ोन में बाँट कर उनके प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं।
अश्वनी शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की ज़ोन-1 के प्रभारी प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता को लगाया गया है और वह ज़ोन-1 पड़ने वाले जिलों जालंधर शहरी, जालंधर देहाती दक्षिणी, जालंधर देहाती उत्तरी, कपूरथला, लुधियाना देहाती, होशियारपुर तथा जगराओं के कार्यभार सम्भालेंगे। ज़ोन-2 का प्रभारी प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-2 में पड़ने वाले जिलों अमृतसर शहरी, अमृतसर देहाती, तरनतारन, पटियाला शहरी, पटियाला देहाती उत्तरी, मुक्तसर तथा पटियाला देहाती दक्षिणी का कार्यभार सम्भालेंगे। ज़ोन-3 का प्रभारी प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह कांगड़ को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-3 में पड़ने वाले जिलों फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मानसा, संगरूर-1 तथा संगरूर-2 का कार्यभार सम्भालेंगे। ज़ोन-4 का प्रभारी प्रदेश महासचिव राजेश बागा को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-4 में पड़ने वाले जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, होशियारपुर देहाती, लुधियाना शहरी, रोपड़ तथा नवांशहर का कार्यभार सम्भालेंगे। ज़ोन-5 का प्रभारी प्रदेश महासचिव श्रीमती मोना जैसवाल को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-5 में पड़ने वाले जिलों बठिंडा, बठिंडा देहाती, बरनाला, मलेरकोटला, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब तथा मोहाली का कार्यभार सम्भालेंगे।