जालंधर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी के मोटरसाइकिलों सहित 3 काबू

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मौके से 3 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने आरोपियों से 9 चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि उक्त आरोपी जालंधर व होशियारपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव कुमार उर्फ सोभा पुत्र राजिंद्र सिंह उर्फ काका, सुनील कुमार पुत्र मलूक सिंह और सुखराज कुमार उर्फ घन्नू पुत्र सेवा राम निवासी खुर्दपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर के रूप में हुयी है।  

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आदमपुर, जिला जालंधर के ही रहने वाले हैं और वाहन चोरी करने के आदी हैं। एक गुप्त सूचना के आधार पर एस.आई. हरजीत सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने जी.टी. रोड मदारा गेट पर नाकाबंदी कर उक्त आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट्स लगाई हुई थी और आज तीनों आरोपी मोटरसाइकिल को आदमपुर से जालंधर बेचने के लिए आ रहे थे, लेकिन मौके पर पुलिस द्वारा उन्हें दबोच लिया। 

वहीं थाना आदमपुर की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उनके गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान रूपिंद्र सिंह उर्फ गोपी और विशाल के रूप में हुई है, जिन्हें नामजद किया गया है और छापेमारी की जा रही है। 

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में “उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ

DAV कॉलेज के छात्रों ने ICICI एस्पायर प्रोग्राम में गाड़े झंडे: 5 LPA पैकेज के साथ 10 छात्रों का हुआ चयन

HMV कॉलेज में लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यूथ पार्लियामेंट का किया आयोजन