
पंजाब के शहर जालंधर में बड़ा गोलीकांड, जानिए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को किसने मारी गोली
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Big shootout in Jalandhar city of Punjab, know who shot Lawrence Bishnoi’s henchman : पंजाब के जालंधर में बड़ा गोली कांड हुआ। पड़ोसी के साथ विवाद में बीती रात यह गोली कांड हुआ है एवं इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को गोली लगी एवं उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनाम नगर निवासी गुरमीत सिंह औलख के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहसबाजी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरमीत सिंह ने फायरिंग कर दी। बलजिंदर से मिलने गोराया से उसका दोस्त अरविंदर बाउंसर आया हुआ था। बलजिंदर और गुरमीत के बीच विवाद होने पर अरविंद बाउंसर उन्हें शांत करवाने लगा। आरोप है कि गुरमीत सिंह औलख ने अपने घर से रिवॉल्वर लाकर फायरिंग कर दी। एक गोली अरविंदर के सीने में और दूसरी गोली बलजिंदर की मां कुलजीत कौर के टांग में लगी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए रामामंडी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंदर को मृत घोषित कर दिया।