
हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका, कांगड़ा से विधायक पवन काजल पहुंचे भाजपा दरबार
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट : हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिए थोड़ा ही समय रह गया है, उससे पहले ही हिमाचल कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है । अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांगड़ा से विधायक पवन काजल (वर्तमान कांग्रेस प्रधान) दिल्ली भाजपा के दरबार पहुंच चुके हैं और वह आज भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं, उनके साथ साथ सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि हमीरपुर से राजेंद्र राणा और नालागढ़ से लखविंदर राणा भी आज भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो चुनावों से पहले हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।
CATEGORIES राज्यों से