
किडनैपिंग और लूट की बड़ी वारदात, मोगा से अगवा कर महिला को लूटकर जालंधर में छोड़ा, जैतों में डॉ हैं पति
NEWS360BROADCAST
जालंधर:Big incident of kidnapping and robbery, woman kidnapped from Moga and left in Jalandhar, husband is Dr.:जालंधर के कपूरथला रोड़ से लूट-पाट की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी सवार कुछ लूटेरे एक महिला को मोगा से हथियारों के बल पर अगवा कर जालंधर लाए और यहां कपूरथला रोड़ पर छोड़ दिया। कार सवार महिला समेत उन लूटेरों ने महिला को डरा-धमका कर उससे गहने और पैसे छीन लिए।
पीड़ित महिला रमला रानी ने बताया कि उनके पति डॉ. राजीव कपूर का जैतों में गुरु रामदास नमक अस्पताल है। महिला ने बताया कि वह आज अपने रिश्तेदारों से मिलने बरगाड़ी गई थी, इस दौरान उसके साथ यह वारदात हो गई। महिला का कहना है कि उन्होंने जालंधर पुलिस को घटना की शिकायत कर दी है और अपने पति डॉ राजीव को भी की सूचना दे दी है, वे जल्द उन्हें लेने जालंधर आ रहे हैं।
महिला का कहना है कि उन लुटेरों ने पहले मोगा से उसे अगवा किया। महिला से गहने पर्स और गहने छीने और फिर उसे जालंधर के कपूरथला रोड़ पर छोड़कर फरार हो गए।