
प्रेम संबंध और कत्ल, दिल्ली के आयुषी कांड में बड़ा खुलासा
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (नेशनल न्यूज़ ): Big disclosure in love affair and murder, Delhi’s Aayushi case : देश में विभिन्न राज्यों में पहले प्रेम और बाद में कत्ल के विभिन्न मामलों में जांच चल रही है। भारत के मीडिया में अचानक ऐसे सुर्खियां पहले पृष्ठ पर प्रकाशित हो रही हैं। दिल्ली की बीसीए छात्र आयुषी हत्याकांड में गुरुवार को राया पुलिस ने उसके प्रेमी छत्रपाल को बुलाकर पूछताछ की। छत्रपाल ने बताया कि आयुषी से उसकी शादी के बारे में जानकारी के बाद उसके माता-पिता सहमत थे, लेकिन बाद में विरोध करने लगे। आयुषी के पिता ने उसे आयुषी से दूर रहने के लिए धमकाया भी था। भरतपुर निवासी छत्रपाल एक डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार को पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि उसका चचेरा भाई राजकुमार आयुषी के स्कूल में 2012 में पढ़ता था। उसी के जरिए छत्रपाल की 2012 में ही आयुषी से दोस्ती हुई। बाद में दोनों ने एक वर्ष पहले आर्यसमाज में शादी करने के बाद इसी वर्ष अक्टूबर में शादी का पंजीकरण लिया।