
राजनीति में बड़ा बदलाव;शिअद के नेताओं ने थाम लिया हाथ में कमल
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर न्यूज़ ): Big change in politics; SAD leaders hold lotus in their hands : भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश में लगातार विस्तार जारी है। जालंधर नगर के स्थानीय होटल में एक कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि अकाली दल के कई दिग्गजों ने शिअद को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हुए इन सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई गई तथा अश्वनी शर्मा ने इन्हें पार्टी का सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल किया।
भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आज भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में यूथ अकाली दल बरनाला के पूर्व अध्यक्ष तरनजीत सिंह दुग्गल, स्टूडेंट ओर्गनाईजेशन ऑफ़ इंडिया के पूर्व उपाध्यक्ष परमप्रीत सिंह सिद्धू, यूथ अकाली दल बरनाला के कोर्डिनेटर आनंद शर्मा, बरनाला के पूर्व पार्षद जसविंदर सिंह मान, यूथ अकाली दल के कोर कमेटी सदस्य बलजीत सिंह रानू, जगदीप सिंह जोधा, तेजिंदर सिंह बब्बू, अमृतपाल सिंह, सुखजिंदर सिंह बाजवा, नितिन सैनी, बरनाला के पार्षद सोनी मल्ली, व्यापर मंडल बरनाला के अध्यक्ष ऋषि गोयल, मुस्लिम विंग बरनाला के अध्यक्ष राजू खान, बरनाला ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य सुखजीत सिंह नम्बरदार, यूथ अकाली दल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष करमजीत सिंह भुल्लर, यूथ अकाली दल के पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. हैप्पी सिंह, यादविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, गुरजीत सिंह मान, सुखपाल सेखों व जगमोहन सिंह आदि भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।