CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों पर NOC की जरुरत नहीं

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/राजनीती)

पंजाब: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आम जनता को एक बड़ी राहत प्रदान की है। सीएम भगवंत मान ने एक ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में हर किस्म की रजिस्ट्रियों पर NOC खत्म की जा रही है। यह जानकारी सीएम मान ने सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी है। हालांकि अभी तक राज्य में हर तरह के घर या प्लाट की रजिस्ट्री के लिए NOC अनवार्य है।

TWITTER अकाउंट पर पोस्ट कर दी जानकारी

सीएम भगवंत मान ने पोस्ट में लिखा कि “पंजाब में हर किस्म की रजिस्ट्रियों पर NOC खत्म की जा रही है। जल्द इसकी ओर जानकारी साझा की जाएगी”।

पंजाब में पहले हर तरह की रजिस्ट्री के लिए प्लाट-मकान की NOC की शर्त अनिवार्य थी। जिसके कारण लोगों को प्रॉपर्टी और मकान खरीदने में NOC की वजह से हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन सीएम के इस ऐलान के बाद अब लोगों में राहत है।

Related posts

रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अमृतसर-बढ़नी के बीच चलाई स्पेशल Train, पढ़ें खबर..

फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने जून माह में वसूला 2.40 करोड़ रूपये का राजस्व

लुधियाना उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भारत भूषण आशु ने दिया इस्तीफा