राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित होगा भारत रत्न सम्मान समारोह, इन 5 महान हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (नई दिल्ली/देश)

नई दिल्ली: नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आज देश की 5 महान शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म द्वारा दिया जाएगा। यह सम्मान पुरस्कार भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को दिया जाएगा।

लेकिन अनोखी बात यह है कि आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। सम्मान समारोह में इनके परिजन राष्ट्रपति से सम्मान लेंगे। हालांकि आडवाणी भारत रत्न लेने के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद रह सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। इस साल 2024 में 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो जाएगी।

Related posts

प्रिंस हाजी अल-मुहतादी के निमंत्रण पर ब्रुनेई पहुंचे PM मोदी

महिलाओं के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी में आई गिरावट

गणतंत्र दिवस पर घोषित पद्म पुरस्‍कारों के लिए अंतिम नामांकन 15 सितम्बर तक भरे जाएंगे