
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जालंधर नगर से गुजरी
जालंधर (न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट): कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जालंधर नगर के विभिन्न मार्ग से गुजर रही है। राहुल गांधी ने सिद्ध पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। उनकी यात्रा बीएसएफ चौक से आरंभ हुई थी। पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं एवं राहुल गांधी जनता के साथ राफ्ता कायम कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेतागण एवं सभी विधायक शामिल हुए हैं।
CATEGORIES जालंधर