
Jalandhar: अरविंद केजरीवाल के दौरे से पहले दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के सपोर्ट वाले स्लोगन
जालंधर: पंजाब के जालंधर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने से पहले ही जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक जालंधर जिले के एक धार्मिक स्थान की नजदीकी दीवारों पर खालिस्तान-जिंदाबाद के नारे लिख गए हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज जालंधर बस अड्डे पर सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जाएगा। बुधवार को केजरीवाल तथा भगवंत मान दिल्ली से विशेष विमान से आदमपुर स्थित हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सुबह सीधा जालंधर आएंगे।
TAGS Arvind KejriwalCM Bhagwant MannjalandharKhalistanPoliceअरविंद केजरीवालखालिस्तानजालंधरपुलिससीएम भगवंत मान