किसानों को भड़काने की कोशिश, किसान आंदोलन के बीच आया पन्नू का नया Video

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/क्राइम)

पंजाब: किसान आंदोलन का आज सातवां दिन है और अभी भी किसान अपनी मांगो को लेकर शम्भू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते शम्भू बॉर्डर पर तनावपूर्ण माहौल है। इस बात का फ़ायदा उठाते हुए सिख फॉर जस्टिस के मुखी तथा खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक भड़काऊ वीडियो जारी हुआ है। जिसमे उसने किसानों को अपने ही देश के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया है।

वीडियो जारी कर किसानों को भड़काते हुए पन्नू ने कहा है कि गोली का जवाब गोली से देने के लिए अगर किसान तैयार हैं तो उनके लिए पाकिस्तान के कस्बा करतारपुर में भारी मात्रा में हथियार पंहुचा दिए जाएंगे। यह हथियार पकिस्तान से राजस्थान के रास्ते भारत में पंहुचा दिए जाएंगे।

जैसे आप जानते ही हैं कि पन्नू हमेशा ही भड़काऊ वीडियो जारी कर पंजाब के नौजवानों को भड़काने की कोशिश करता रहता है और इस बार उसकी इस वीडियो का मकसद किसानों को अपने ही देश का माहौल खराब करने के लिए उकसाना है ताकि किसान अपने ही देश में खून खराबा करें और जनता व सरकार की नजरों में गिर जाएं। पन्नू ने पंजाब के नौजवानों को हथियार उठाने को कहा है तथा दिल्ली चलो की बजाए दिल्ली पर कब्जा करने का आहवान किया है।

Related posts

भार्गव कैंप महिला मारपीट मामला: एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महिला आयोग ने CP से मांगा जवाब

क्राइम ब्रांच जालंधर ने गिरफ्तार किये 2 ड्रग तस्कर, 1 किलो 400 ग्राम अफीम और लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया कासो ऑपरेशन