अश्वनी शर्मा ने पंजाब के हवाई अड्डों का मामला केंद्र के आगे रखा
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Ashwani Sharma put the matter of Punjab’s airports before the Center : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में विस्तृत चर्चा दी। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु एवं भाजपा प्रदेश महासचिव राजेश बाघा भी उपस्थित थे।
राजेश बाघा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुलाकात कर जहाँ उन्हें पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों की विस्तृत चर्चा की, वहीं संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु ने भाजपा पंजाब के संगठनात्मक ढांचे को लेकर केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की। अश्वनी शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से पंजाब से देश व विदेश के लिए चलने वाली फ्लाइटें, जो कि किन्हीं कारणों से बंद या डाइवर्ट की गई हैं, उन्हें दोबारा पंजाब से ही शुरू करने की भी अपील की। अश्वनी शर्मा ने ‘गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत पंजाब के 1.80 करोड़ जरुरतमंद व गरीब लोगों के लिए वर्ष 2023 के अंत तक अनाज देने की योजना को बढ़ाने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का धन्यवाद किया।