
विधायक रमन अरोड़ा बनकर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर न्यूज़ ): Arrested for trying to cheat people by posing as MLA Raman Arora : पंजाब के विधानसभा क्षेत्र जालंधर केंद्रीय के विधायक रमन अरोड़ा के नाम पर लोगों के साथ ठगी की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना चार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक इससे पूर्व नकली गहने बेचने के विवाद से भी जुड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि जालंधर शहर में कुछ लोगों को एक फोन कॉल आई जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा का ( पी ए ) बताया और साथ ही विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया। दूसरे व्यक्ति ने सामने वाले व्यक्ति से पैसे की मांग की जिसके पीछे अलग-अलग कारण बताएं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को कर दी थी। उन्होंनेे कहा है आजकल जिस प्रकार से साइबरक्राइम हो रहा है तो इस प्रकार की कॉल को बहुत ही संजीदा से लें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।