चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस में अब आर्मी जवान की हुई एंट्री - News 360 Broadcast
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस में अब आर्मी जवान की हुई एंट्री

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस में अब आर्मी जवान की हुई एंट्री

Listen to this article

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामला

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में पुलिस ने अरुणाचल से गिरफ्तार फौजी को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट मैं पेशी के बाद गिरफ्तार फौजी संजीव को कोर्ट ने अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब इस दौरान पुलिस सभी आरोपियों से गहराई के साथ पूछताछ करेगी। जानकारी यह भी मिली है कि गिरफ्तार फौजी ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं । उसने बताया कि आरोपी लड़की के साथ सोशल मीडिया के जरिए उसके सा दोस्ती हुई थी। उधर आरोपी रंकज कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है , जिस पर कोर्ट कल सुनवाई करेगा।

CU केस में अब नया मोड़

लड़कियों की नहाते समय (CU) में न्यूड वीडियो बनाने वाली यूनिवर्सिटी की छात्रा और तीनों आरोपियों से पंजाब पुलिस की SIT पूछताछ कर रही है। लेकिन अब केस ने नया मोड़ ले लिया है। अब मुख्या आरोपी के तौर पर आर्मी के जवान मोहित कुमार की इस केस में एंट्री होने से अब यह मामला और उलझ गया है। जम्मू पुलिस आर्मी जवान मोहित से से पूछताछ कर रही है।

अब पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि यूनिवर्सिटी की छात्रा जोकि शिमला से है वो मुकेरियां के आर्मी जवान मोहित कुमार के संपर्क में कैसे आई। अब पंजाब पुलिस की SIT भी मोहित कुमार से सीधे पूछताछ कर सकती है। जानकारों का मानना है कि यदि आर्मी जवान की इस केस में शामिल होने की बात अगर सामने आती है तो उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

शनिवार को जब हॉस्टल वार्डन लड़की से पूछताश कर रही थी तो आर्मी जवान के उस लड़की को वीडियो डिलीट करने के मैसेज आये थे। बेहरहाल अभी पुलिस को फोरेसिंक रिपोर्ट का इंतज़ार क्र रही है और तीनो आरोपियों के मोबाइल फ़ोन पुलिस ने अपने पास रखे है।

आर्मी जवान मोहित कुमार ने अपने व्हाट्सऐप पर रंकज वर्मा की DP लगा रखी थी। अब पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि आर्मी जवान मोहित कुमार का रंकज वर्मा के साथ क्या सम्बंद है। फिलहाल अभी तक जो 23 वीडियो सामने आये है वो उसी लड़की है। लड़की पहले से ही खुद को ब्लैकमेलिंग का शिकार होने कि बात कह चुकी है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)